कर्ण मिश्रा, ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित भारतीय रेलवे की सिथौली रेल स्प्रिंग फैक्ट्री में मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गैस रिसाव के कारण आग लगने से पांच कर्मचारियों के झुलसने की खबर है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

READ MORE: MP में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिथौली रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में हुई। सूत्रों के अनुसार, मेंटेनेंस के दौरान गैस लीक होने से अचानक आग भड़क उठी, जिससे मौके पर मौजूद पांच कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

READ MORE: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी! ग्वालियर आकाशवाणी तिराहे पर पूर्व विधायक की मूर्ति लगने से नया विवाद, नगर निगम ने जारी किए नोटिस

अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे डॉ. सोफी शकील ने बताया, “पांच लोग गंभीर जलन (वर्न) के साथ आए थे। इनमें से तीन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हम पूरी टीम के साथ उनका इलाज कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।” झांसी रोड थाना के टीआई शक्ति यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हमारी टीम मौके पर पहुंच चुकी है। विवेचक सभी सबूत जुटा रहे हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का इलाज प्राथमिकता पर जारी है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m