शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार अचानक प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 तक पहुंच गई। कार का एक पहिया ट्रैक की ओर उतर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन वहां नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाला
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8:30 बजे की है। कार क्रमांक MP 28 ZH 5279 को 58 वर्षीय अजय कुमार कच्छ चला रहे थे। कार प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 तक पहुंचने के बाद उसका एक पहिया ट्रैक नंबर-1 की ओर उतर गया। कार को प्लेटफॉर्म पर ट्रैक की ओर उतरा देखकर मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों और यात्रियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। कार को धक्का देकर वापस प्लेटफॉर्म पर लाया गया। इसके बाद वाहन को आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया।
फेमस सयाजी होटल में खाद्य विभाग का छापा: 66 किलो खुला नॉनवेज जब्त, वेज-नॉनवेज एक साथ रखने पर उठे सवाल
स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं थी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक कार को पार्सल ऑफिस से प्लेटफॉर्म पर लोड ले जाने वाले रास्ते से लेकर प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 तक पहुंचा था। घटना के समय स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं थी। आरपीएफ ने मामले में रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। इनमें यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने, अनधिकृत प्रवेश और रेलवे के कार्य में अवरोध सहित अन्य धाराएं शामिल हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

