चंकी बाजपेयी, इंदौर। एक कहावत है कि नाम बड़े दर्शन छोटे इंदौर के बड़े होटल सयाजी पर चरितार्थ होती हुई नजर आ रही है। इसका उजागर खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण FSSAI, जिला प्रशासन की टीम ने किया। कई खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए जिसमें प्रारंभिक तौर पर ही अनियमिताएं पाई गई है। 66 किलो नॉनवेज बिना पैकिंग का मिला है।
66 किलो नॉनवेज बिना पैकेजिंग के मिला
दरअसल इंदौर में त्योहारों के साथ ही छोटे-बड़े तमाम होटलों पर खाद्य विभाग लगातार कार्रवाई करता हुआ नजर आ रहा है और इसी के साथ अगर बात की जाए बड़े-बड़े होटल जो की एक प्लेट खाने का हजारों रुपए पेमेंट वसूलते हैं वहां पर भी कई तरह के अनियमितताएं पाई जा रही हैं। इसी के तहत सयाजी होटल पर खाद्य विभाग जिला प्रशासन, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण FSSAI ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि 66 किलो नॉनवेज बिना पैकेजिंग के मिला है।
पनीर, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री के लिए सैंपल
कोल्ड स्टोरेज में वेज नॉनवेज दोनों एक साथ रख पाया गया है, साथ ही कई खाद्य सामग्री ऐसी थी जिस पर पैकेजिंग डेट से लेकर एक्सपायरी डेट तक नहीं लिखी हुई थी। जहां करोड़पति लोग पूरे परिवार के साथ भोजन करते हैं ऐसे होटल में इतनी अनियमिताएं पैरामिलेट तौर पर ही पाई गई है। जांच करने पहुंचे विभाग के द्वारा पनीर, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री के मौके से सैंपल लिए गए जिन्हें जांच के लिए लैबोरेट्री पहुंचाया गया। अब देखना होगा कि लैबोरेट्री से जांच कितने दिनों में आती है और आगे क्या कार्रवाई होती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

