समीर शेख, बड़वानी। इंदौर लोकायुक्त ने बड़वानी जिले के राजपुर में तीन सरकारी डॉक्टरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निजी लैब संचालक/मैनेजर की शिकायत पर लोकायुक्त इंदौर की टीम ने गुप्त जांच की।
READ MORE: ‘सूट पहनकर सिर्फ लड़कियां ताड़ने आते हो…’ इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर की PMO तक पहुंची शिकायत, गंभीर आरोपों की बौछार!
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उपरोक्त डॉक्टर लैब से रेफरल के बदले रिश्वत मांगते थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने तीनों डॉक्टरों को ट्रैप किया और रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार डॉक्टरों के नाम
- डॉ. अमित शाक्य (मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर)
- डॉ. दिव्या सई (मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर)
- डॉ. मनोहर गोदारा (चिकित्सा अधिकारी संविदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर)
READ MORE: ‘अंग्रेजी राष्ट्रभाषा होती तो नफरत नहीं वैज्ञानिक सोच होती’: पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान, ओवैसी-हुमायूं कबीर पर किया तीखा हमला
कार्रवाई की कमान लोकायुक्त इंदौर के DSP सुनील तालान ने संभाली। पूरी कार्रवाई में लोकायुक्त की टीम ने सख्ती से काम किया। तीनों डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लोकायुक्त थाने में ले जाया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

