कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने नगर निगम में पदस्थ एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (AE) सुशील कटारे को ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से नगर निगम महकमे में हड़कंप मच गया है।

₹36 हजार में तय हुआ था सौदा

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी सचिन से नगर निगम में उनकी फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में एई सुशील कटारे ने कुल ₹36,000 की रिश्वत मांगी थी। 28 जुलाई को लिए थे ₹30,000: फरियादी सचिन रिश्वत की पहली किश्त के रूप में ₹30,000 पहले ही 28 जुलाई को अधिकारी को दे चुके थे। बची हुई रकम ₹6,000 देने जब फरियादी अधिकारी के पास पहुँचे, तो लोकायुक्त की टीम ने पहले से बिछाए जाल में एई को रंगे हाथों धर दबोचा।

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार कार्यालय का बाबू 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

रिश्वत की मांग से परेशान होकर फरियादी सचिन ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत की प्राथमिक जांच व सत्यापन सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही फरियादी ने ₹6,000 की रकम सुशील कटारे को सौंपी, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m