दीपक कौरव, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने गाडरवारा तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, गाडरवारा तहसीलदार प्रियंका नेताम के कार्यालय में पदस्थ बाबू अजय उर्फ अज्जू श्रीवास्तव ने एक पीड़ित से ज़मीन के नक्शा दुरुस्तीकरण (नक्शा सुधार) के काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से की गई, जिसके बाद शिकायत का सत्यापन कर लोकायुक्त ने ट्रैप की योजना बनाई।

लोकायुक्त की 6 सदस्यीय टीम ने दी दबिश

जैसे ही आवेदक ने बाबू अजय श्रीवास्तव को केमिकल लगे ₹3,000 के नोट दिए, वैसे ही मौके पर मुस्तैद जबलपुर लोकायुक्त की 6 सदस्यीय टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने तुरंत बाबू के हाथ धुलवाए, जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया, जो रिश्वत लेने का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सड़क पर उतरे नर्सिंग छात्रः रोके गए एग्जाम और रिजल्ट जारी करने की मांग, हाईकोर्ट से लगाई जल्द गुहार

लोकायुक्त अधिकारी का बयान

लोकायुक्त टीम के अधिकारी बृजभूषण सिंह ने बताया कि आवेदक की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी बाबू अजय श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Rights के लिए नो कॉम्प्रोमाइज! हॉस्टल की बदहाली पर फूटा Gen Z का गुस्सा; 30 KM पैदल कलेक्ट्रेट के लिए निकलीं छात्राएं

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m