आशुतोष द्विवेदी, रीवा। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में लापरवाही के चलते गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उसके नवजात शिशु की मौत के मामले में शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना के बाद परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों, कथित लापरवाही और अभद्र व्यवहार के मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. प्रियंक शर्मा को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल का नया अधीक्षक (Medical Superintendent) नियुक्त किया गया है।

पंचायत भवन में पटवारी की ‘शराब पार्टी’ का VIDEO वायरलः ग्रामीणों से अभद्रता के आरोप से मचा हड़कंप

व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद

अस्पताल में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की बेहतर देखभाल और अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सख्त कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। नए अधीक्षक के सामने अस्पताल की साख को बहाल करने और मरीजों के परिजनों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की बड़ी चुनौती होगी।

मध्यप्रदेश

बड़ी खबरः मंत्री के करीबी को पुलिस ने भेजा जेल, जानिए क्या है मामला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m