शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना की धाराओं में पति समर्थ समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आधी रात को मामला दर्ज किया। इस केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।

READ MORE: पूर्व जज की बहू की संदिग्ध मौत: पिछले साल हुई थी शादी, भाई ने किया बड़ा खुलासा

ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि होने की बात सामने आई थी। हालांकि मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि पूर्णिमा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। खास तौर पर सास पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

READ MORE: सुसाइड से पहले युवक ने बनाया Video: इलाज के दौरान तोड़ा दम, आक्रोशित परिजनों ने थाने के सामने किया चक्का जाम  

इधर, FIR दर्ज नहीं होने से नाराज़ परिजनों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस, ACP कार्यालय और महिला थाने में जमकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। जिसके बाद परिजन एम्स अस्पताल से ट्विशा का शव लेकर रवाना हो गए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m