NEET Paper Leak: नीट परीक्षा को लेकर मचे बवाल के बीच सीबीआई (CBI) की टीम जयपुर पहुंच गई है। करीब पौने आठ बजे सीबीआई के बड़े अफसर राजस्थान पुलिस की एसओजी (SOG) के दफ्तर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार बंद कमरे में चर्चा चल रही है।

एसओजी अब तक की गई पूरी जांच, जब्त किए गए मोबाइल-लैपटॉप और गिरफ्तार आरोपियों की कुंडली सीबीआई को सौंपेगी। सूत्रों की मानें तो एसओजी के पास पेपर लीक से जुड़े कई ऐसे सबूत हैं जो इस पूरे नेटवर्क की कमर तोड़ सकते हैं। अब तक की गई पूछताछ की रिपोर्ट भी सीबीआई के हवाले की जाएगी ताकि जांच में कोई कसर न रहे।
सीबीआई ने इस मामले में धोखाधड़ी, चोरी, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश जैसी कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। साथ ही, नए बने पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2024 के तहत भी केस दर्ज हुआ है।
खबर यह भी है कि एसओजी ने जयपुर, सीकर और जमवारामगढ़ जैसे इलाकों से जिन 15 लोगों को पकड़ा था, उन्हें सीबीआई अपने साथ दिल्ली ले जा सकती है। वहां इन सभी को एक साथ बिठाकर पूछताछ होगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड आखिर कौन है और पेपर लीक होकर छात्रों तक कैसे पहुंचा।
पढ़ें ये खबरें
- गजब का हौसला: सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान प्रसूता ने गाया भरथरी, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल…
- म्यूजिक स्ट्रीमिंग का नया ट्रेंड और बढ़ता रोड एक्सीडेंट का जोखिम, जानें क्या कहती है ताजा स्टडी
- Bastar News Update : अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों ने की पूजा… केशकाल बायपास परियोजना को केंद्र से मंजूरी… विस्फोटकों का जखीरा बरामद… आश्रम और स्कूलों की निगरानी पर प्रशासन का फोकस
- पाक सीमा से सटे पंजाब के सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाने पर NHRC सख्त, शिक्षा विभाग से मांगा जवाब
- Jharkhand Politics: अमित शाह से मिलेंगे आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी, छात्र आंदोलन समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

