बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला अस्पताल में लापरवाही मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला अस्पताल में पदस्थ 4 सीनियर डॉक्टरों पर न सिर्फ 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है बल्कि चारों डॉक्टरों की वेतनवृद्धि रोकने के भी आदेश दिए है।
बड़ी खबरः स्विमिंग पूल में डूबने से BJP विधायक के कर्मचारी की मौत, दोस्तों के साथ गया था पार्टी करने
सिजेरियन डिलीवरी के दौरान लापरवाही
दरअसल डिलीवरी के दौरान अपरेशन में लापरवाही के चलते चारों डॉक्टरों पर जुर्माना लगाया गया है। इनमें डॉक्टर संगीता पाटीदार, डॉक्टर रजत पाटीदार, डॉक्टर मीना वर्मा और डॉक्टर सिद्धार्थ शिंदे शामिल है। चारों डॉक्टरों की वेतनवृद्धि रोकने के भी आदेश दिए हैं।
घटना के दो साल बाद कार्रवाई
बताया जाता है कि सिजेरियन डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु को कट लग जाने के बाद यह कार्रवाई हुई है। बाल संरक्षण आयोग के मामला संज्ञान में लेने के बाद स्वास्थ विभाग ने घटना के दो साल बाद की कार्रवाई की है।

