चेनत योगी, देवास। मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। सरकार ने मामले में लापरवाही मानते हुए लापरवाही और कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार रवि शर्मा और एसडीओपी दीपा मांडवे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उज्जैन संभाग आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, टप्पा चिड़ावद तहसील टोंकखुर्द में पदस्थ नायब तहसीलदार रवि शर्मा पर विस्फोटक सामग्री संबंधी प्रशासनिक निरीक्षण में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं।
READ MORE: दतिया में उपचुनाव! हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी, BJP-कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग
गौरतलब है कि 14 मई को ग्राम टोंककला तहसील टोंकखुर्द क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में आगजनी की घटना घटित हुई। इसमें आधिकारिक रूप से 3 लोगों की मौत हुई थी। जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं।
वहीं गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे को भी निलंबित किया गया है। शासन के अनुसार, फैक्ट्री संचालन के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों के बावजूद निरीक्षण नहीं किया गया और वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता माना गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय भोपाल निर्धारित किया गया है।
READ MORE: सादगी की अपील को माननीय का ठेंगा: प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के काफिले में गाड़ियों की फौज, सवाल करने पर झल्लाए
निलंबन काल में एसडीएम टोंकखुर्द संजीव सक्सेना एवं नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद तहसील टोंकखुर्द रवि शर्मा का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला देवास रहेगा। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।




