संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग में हाईकोर्ट के आदेश के बाद देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभाग ने कई महत्वपूर्ण पदस्थापनाओं में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिए। सबसे अहम निर्णय अधीक्षण यंत्री सिविल  संजय मस्के को लेकर लिया गया। जिन्हें दो दिन पहले ही प्रभारी मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परिक्षेत्र, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। संशोधित आदेश में उन्हें इस पद से हटाकर प्रमुख अभियंता पीआईयू कार्यालय में अटेज कर दिया है। 

आमतौर पर नई पदस्थापना संबंधी आदेशों में बदलाव में समय लग जाता है। लेकिन इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के कुछ ही समय बाद विभाग ने नई व्यवस्था लागू कर दी। इसी क्रम में अधीक्षण यंत्री पीसी वर्मा को प्रभारी मुख्य अभियंता ब्रिज के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर उनकी मूल पदस्थापना ईएनसी कार्यालय में कर दी गई है। 

वहीं पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए गोपाल सिंह को प्रभारी मुख्य अभियंता ब्रिज, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि यह पूरी कार्रवाई हाईकोर्ट में पीसी वर्मा बनाम राज्य शासन प्रकरण में 15 जून को पारित आदेश के बाद की गई हे ।जिसके चलते PWD में प्रशासनिक स्तर पर तत्काल प्रभाव से बदलाव देखने को मिले। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m