शिखिल ब्यौहार, भोपाल। महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में बस किरायों में वृद्धि को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद आज से यात्रियों को सफर के लिए जेब ढीली करनी होगी। नई दरों के लागू होने से साधारण बसों में प्रति किलोमीटर किराया अब 1.25 रुपये से बढ़ाकर 2.00 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। किरायों में हुई इस बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
06 अगस्त महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र-कमल से श्रृंगारित हुए बाबा महाकालेश्वर,
नई दरें और किराए का हिसाब
साधारण सफर: प्रति 100 किलोमीटर पर अब अधिक किराया चुकाना होगा। उदाहरण के तौर पर, भोपाल से इंदौर का साधारण बस किराया 250 रुपये से बढ़कर 400 रुपये हो गया है।
स्लीपर और लग्जरी बसें: स्लीपर बसों में प्रति 100 किलोमीटर पर ₹80 तथा लग्जरी बसों में प्रति 100 किलोमीटर पर ₹150 से अधिक की बढ़ोतरी होगी।
भोपाल-इंदौर AC और लग्जरी किराया: भोपाल से इंदौर का AC बस का किराया बढ़कर ₹600 और लग्जरी बसों का किराया ₹800 तक पहुँच गया है।
MP Weather Update: एमपी में सूखे की मार, 49 जिलों में औसत से कम बारिश
क्यों बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन काफी समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहा था। संगठन का तर्क था कि डीजल की बढ़ती कीमतों और बसों के मेंटेनेंस (रखरखाव) का खर्च अधिक होने के कारण वर्तमान दरों पर बस चलाना मुश्किल हो रहा था। हाल ही में परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के साथ संगठन के पदाधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। बैठक में बस मालिकों की मांगों पर विचार करने के बाद परिवहन मंत्री ने नई दरों को स्वीकृति दे दी। सहमति बनने के बाद शासन द्वारा इसका राजपत्र (Gazette Notification) भी जारी कर दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


