MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में सूखे जैसे हालात है। प्रदेश में अब तक 16.3 इंच बारिश हुई। जो कि औसत कोटे से 18 प्रतिशत कम है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन समेत 49 जिलों की स्थिति ठीक नहीं है। अब तक सिर्फ 6 जिलों में बेहतर स्थिति है।

‎भोपाल, जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। ‎इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल के 6 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई। ‎मौसम केंद्र का पूर्वानुमान अगले 3 दिन प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज गुरुवार को क्या कुछ रहेगा खास? एक क्लिक में पढ़ें अहम खबरें

नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी सक्रिय है। जिसका असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है। इस वजह से लगातार तेज बारिश होने की संभावना है।

इंदौर में फसलों पर संकट

इंदौर में कम बारिश से धान, सोयाबीन और मक्का की फसलों पर संकट मंडरा रहा है। इंदौर में अब तक सिर्फ 15.44 इंच बारिश हुई, जो कि सामान्य से 5.06 इंच कम है। कृषि विशेषज्ञों ने उत्पादन घटने की आशंका जताई है। सोयाबीन में फूल और फलियां झड़ने, धान की टिलरिंग प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। यदि बारिश की कमी 20 फीसदी से ज्यादा हुई तो प्रदेश ‘बिलो नॉर्मल’ श्रेणी में पहुंच सकता है। किसानों की नजर अब मानसून की अगली बारिश पर टिकी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m