Rajasthan News: राजस्थान के आरटीओ (RTO) दफ्तरों में अब दलालों और बिचौलियों का खेल पूरी तरह खत्म होने जा रहा है। सरकार ने परिवहन विभाग में सालों से चली आ रही इनवर्ड व्यवस्था को 1 जून से हमेशा के लिए बंद करने का बड़ा फैसला किया है। अब आपको अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राहत की बात है।

बाबू की आईडी वाला खेल खत्म
अब तक होता यह था कि कई जरूरी कामों के लिए आरटीओ के कर्मचारी अपनी लॉगिन आईडी से फॉर्म इनवर्ड करते थे। इस वजह से आम जनता को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसी बात का फायदा उठाकर कुछ लोग सक्रिय हो जाते थे और मिलीभगत की शिकायतें आती थीं। अब नई व्यवस्था लागू होते ही आम लोग सीधे सिटीजन पोर्टल पर जाकर खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी।
घर बैठे होंगे ये 58 बड़े काम
सरकार ने कुल 58 सरकारी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ला दिया है। इसमें से 26 सेवाएं सिटीजन पोर्टल पर और 32 सेवाएं सारथी पोर्टल के जरिए मिलेंगी।
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना या उसे रिन्यू कराना।
- गाड़ी के कागज और जरूरी परमिट लेना।
- फिटनेस सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज डाउनलोड करना।
- आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक करना।
इस नए बदलाव से दफ्तरों में लगने वाली लंबी लाइनें अब गायब हो जाएंगी। डिजिटल सिस्टम हर फाइल पर नजर रखी जा सकेगी कि कौन सा काम कहां अटका है। इससे काम में देरी नहीं होगी और अफसरों की जवाबदेही तय होगी। राजस्थान में इस समय 57 जिला परिवहन कार्यालय और 13 प्रादेशिक परिवहन कार्यालय हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
- मदमहेश्वर में श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, एयर एम्बुलेंस से किया रेस्क्यू, प्रशासन की तत्परता से बची जान
- सीएम ने फिर दी सादगी की मिसाल- ट्रेवलर में किया सफर, आम नागरिकों की तरह पहुंचे नाश्ते की दुकान, वायरल हुए Photos
- TMC में बढ़ रही अंदरूनी कलह ? ममता की अहम बैठक में 80 में से सिर्फ 20 MLA ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
- राजस्थान RTO में 1 जून से बड़ा बदलाव; RTO के चक्कर काटने से मिला छुटकारा, घर बैठे होंगे आपके ये 58 काम
