शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कारखाने में कॉपर चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश करते हुए स्टोर के सुपरवाइजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कॉपर, वारदात में प्रयुक्त मारुति-800 कार समेत कुल 5 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
21 कॉपर रोल चोरी होने पर दर्ज हुई थी शिकायत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, BHEL कारखाने से 21 कॉपर रोल (तांबे के बंडल) चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद गोविंदपुरा पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। चोरी गए इन कॉपर रोल्स की बाजार में कुल कीमत लगभग 4 लाख 72 हजार रुपये आंकी गई थी। पुलिस की छानबीन में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया।
MP Morning News: CM के व्यस्त कार्यक्रम और कैबिनेट बैठक, भोपाल में मेट्रो निर्माण के चलते ट्रैफिक रूट डायवर्ट;
मास्टरमाइंड सुपरवाइजर
बीएचईएल कारखाने के स्टोर का सुपरवाइजर सुधीर पाल ही इस पूरी चोरी की साजिश का मुख्य मास्टरमाइंड निकला। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कारखाने से माल पार करने का पूरा प्लान बनाया था। पूछताछ के दौरान सुधीर पाल के साथ-साथ उसके अन्य साथियों धर्मेंद्र कटियार और ओमप्रकाश बंजारे ने भी चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।आरोपियों ने शातिर तरीके से कॉपर रोल को एक मारुति-800 कार की डिग्गी और सीटों के नीचे रखकर कारखाने के सुरक्षा घेरे से बाहर निकाला था।
27 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: भाल पर त्रिपुंड, शीश पर पुष्पमाला… अवंतिका के अधिपति का अलौकिक श्रृंगार,
अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच जारी
गोविंदपुरा पुलिस ने त्वरित दबिश देकर आरोपियों के पास से 10 कॉपर बंडल (बचे हुए) और वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति-800 कार सहित कुल 5 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि कारखाने से चोरी किया गया तांबा कबाड़ियों को बेचा गया था। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों को भी इस मामले में सह-आरोपी (कॉर्ड) बना लिया है। गोविंदपुरा पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस चोरी के खेल में BHEL के कुछ अन्य कर्मचारियों या सुरक्षाकर्मियों की भी मिलीभगत थी या नहीं। अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
MP Weather Update: चक्रवातीय तूफान का असर शुरू, पूर्वी जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

