चंकी बाजपेयी, इंदौर। औषधि नियंत्रक विभाग और जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 10 हजार से अधिक अवैध गर्भपात किट और सिडेननफिल साइट्रेट दवा बरामद की गई है किसी तरह का कोई वेद दस्तावेज नहीं मिले जिनको लेकर प्रशासन के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

बिना लाइसेंस और पर्चे के बेची जा रही थीं दवाएं

कलेक्टर शिवम वर्मा के मुताबिक अवैध रूप से गर्भपात की दावों को बेचने पर पूरी तरह से रोके और इसको लेकर लगातार प्रशासन के द्वारा मॉनिटरिंग की जाती है और इसी के तरह सूचना के आधार पर आधार कोठी स्थित एक घर में गोदाम की सूचना मिली थी जहां पर औषधि नियंत्रण विभाग के द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया है मौके से 10 हजार से अधिक अवैध गर्भपात किट और सिडेननफिल साइट्रेट दवा बरामद हुई है जिसकी अनुमानित कीमत 52 लाख रुपए बताई जा रही है। गोदाम को लेकर अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई करते वक्त जावेद खान और अजय सवडतकर के पास से गोदाम से जुड़ा हुआ कोई भी भेज दस्तावेज या फिर दवाई के विक्रय और ग्रह से जुड़े हुए पत्र नहीं मिले हैं।

इंदौर में आज निकलेगा 22 झांकियों का भव्य कारवां: 103 साल पुरानी परंपरा होगी जीवंत, मूल्यांकन के लिए समितियां गठित

दो आरोपियों पर केस दर्ज

बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से यह अवैध रूप से इन दावों को बेचने के कारोबार से जुड़े हुए हैं। अब प्रशासन आगे की जांच पड़ताल कर रही है कि यह दवाई इतनी मात्रा में कहां से लेकर आए थे। संभवत यह दवाई इंदौरी नहीं आसपास के जिले और प्रदेशों में भी जाने की संभावना है। कलेक्टर का कहना है कि यह काफी गंभीर विषय है क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में जो हानिकारक दवाइयां मिली है इससे कई जिंदगियां बर्बाद होती है। फिलहाल मामले की अभी जांच पड़ताल की जा रही है।

इंदौर कलेक्टर, शिवम वर्मा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m