दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने विमानन क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए एयरक्राफ्ट टरबाइन फ्यूल (ATF) पर वैट कम करने का फैसला लिया है। अब दिल्ली में ATF पर 25 % की जगह सिर्फ 7% टैक्स देना होगा। राज्य के वित्त विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। VAT में इस भारी कटौती से एयरलाइंस की परिचालन लागत (operating cost) में कमी आएगी और यात्रियों के लिए हवाई किराये को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।
इस निर्णय के मुख्य प्रभाव
विमान ईंधन किसी भी एयरलाइन के कुल खर्च का लगभग 35 से 40 प्रतिशत होता है। इस भारी कटौती का सीधा लाभ एयरलाइंस कंपनियों को मिलेगा, जिससे यात्रियों को भी कम किराये का फायदा प्राप्त होगा। हाल ही में महाराष्ट्र ने भी अपने यहां एटीएफ पर वैट घटाकर 7% किया था। इस कदम से दिल्ली हवाई अड्डे (IGI) को अन्य क्षेत्रीय हवाई अड्डों से मिलने वाली कर-प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार के इस जनहितैषी कदम से विमानन कंपनियों का वित्तीय बोझ कम होगा और दिल्ली में विमानों की आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा।
एविएशन सेक्टर को मिल सकती है नई रफ्तार
विशेषज्ञों का मानना है कि ATF पर टैक्स कम होने से दिल्ली के एयरपोर्ट्स पर उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है। कम ऑपरेटिंग लागत की वजह से एयरलाइंस नए रूट शुरू करने और सेवाओं का विस्तार करने पर ज्यादा ध्यान दे सकती हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

