० शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश, 30 जून तक सभी स्कूलों से मांगा पात्र छात्रों का डेटा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मेधावी अनुसूचित जाति (SC) विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने फैसला किया है कि मार्च 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले सरकारी विद्यालयों के SC विद्यार्थियों को एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इस संबंध में शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि पात्र छात्र-छात्राओं का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से विभाग को भेजा जाए, ताकि छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।सरकार का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।