कतर से एक बड़ी खबर सामने आई है. कतर के एक्सपोर्ट टर्मिनल में काम के दौरान रविवार रात’बरजान’ गैस सप्लाई प्लांट में एक बड़ा धमाका हुआ और आग लग गई. जिसमें कम से कम 54 लोग घायल हो गए. कई घंटों बाद भी 18 लोग लापता बताए जा रहे हैं. मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह विस्फोट कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुआ. कतर के गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए अंदरूनी धमाके के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए कतरी इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप को तैनात किया गया.

खबर है कि जंग के बाद कतर के महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल को फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन इसी दौरान रविवार रात एक बड़ा विस्फोट हो गया. 

कतर के रास लाफान में एक प्रमुख नेचुरल गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में रविवार (21 जून) रात तेज धमाका हुआ. हादसा तब हुआ जब ईरान के हमले के बाद यहां कर्मचारियों की ओर से टर्मिनल को दोबारा शुरू करने की कोशिश की जा रही थी. दुनिया के शीर्ष प्राकृतिक गैस उत्पादकों में शुमार कतर के इस प्रमुख निर्यात केंद्र में हुए हादसे से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उथल-पुथल मच सकती है.

कतर के गैस टर्मिनल में बड़ा धमाका, 18 लापता; जंग से राहत के बीच एक नई  मुश्किल- VIDEO | Qatar gas export terminal Explosion hurts 54 and leaves 18  missing Oil PNG

आपको बताते चले कि कतर दुनिया में सबसे बड़े प्राकृतिक गैस उत्पादकों में से एक है. मिडिल ईस्ट युद्ध बीच होर्मुज रास्ते बंद हो जाने के कारण कतर दूसरे देशों को अपने गैस की खेप नहीं भेज पा रहा था. जिसके कारण उसे गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल को बंद करना पड़ा था.

चूंकि, अभी वर्तमान में युद्ध को स्थायी रूप से बंद करने की बात हो रही है, इसलिए कतर ने अपने नेचुरल गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल को को फिर से शुरू करने का प्रयास शुरू किया. जिसके फलस्वरूप एक बहुत ही बड़ा विस्फोट हो गया.

सरकारी कंपनी ‘कतरएनर्जी’ के मुताबिक एक्सपोर्ट टर्मिनल में काम के दौरान रविवार रात’बरजान’ गैस सप्लाई प्लांट में एक बड़ा धमाका हुआ और आग लग गई. अधिकारियों के मुताबिक, मार्च में एक ईरानी मिसाइल ‘रास लफ्फान’ से टकराई थी, जिससे वहां भीषण आग लग गई थी और बड़ा नुकसान हुआ था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m