पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है. इस दौरान नेतन्याहू ने कहा, दोनों नेता हमेशा एक दूसरे की बात को पूरी तरह से स्वीकार नहीं करते हैं क्योंकि वो स्वतंत्र देशों के नेता हैं. हमेश एक-दूसरे की हर इच्छा पूरी नहीं कर सकते.
नेतन्याहू ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप वह सब कुछ नहीं करते जो मैं चाहता हूं और न ही मैं वो सब कुछ करता हूं जो वो चाहते हैं. कभी-कभी हमारी राय बहुत से मुद्दों पर एक-दूसरे से अलग होती है.
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों को लेकर खुलकर बात की है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि उन्होंने ये बातें किस संदर्भ में कही हैं. एक अंतरराष्ट्रीय नीति सम्मेलन को संबोधित करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भले ही अमेरिका और इजरायल करीबी सहयोगी हों, लेकिन दोनों देशों के बीच हमेशा हर मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाती है.
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इंटरनेशनल पॉलिसी सब्मिटी में बोलते हुए कहा कि अमेरिकी प्रेसीडेंट वह सब कुछ नहीं करते जो मैं उनको कहटन हूं, न ही मैं वो सब कुछ करता हूं जो वो चाहते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि वे दोनों आजाद और गर्व करने वाले देशों के नेता हैं और यह स्वाभाविक है कि कभी-कभी उनकी राय एक-दूसरे से अलग हो.
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का ये बयान हालिया घटनाओं के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इजरायल हमास, हिज्बुल्लाह और ईरान समर्थित समूहों के साथ सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है. हालांकि अमेरिका इन मुद्दों पर इजरायल का साथ देता है, लेकिन ट्रंप प्रशासन हमेशा इजरायल की हर मांग को तुरंत स्वीकार नहीं करता. इसी तरह इजरायल भी अमेरिकी हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी नीतियां तय करता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

