अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के एक लड़के ने कथित तौर पर गोली मारकर अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया. आरोपी का नाम गौरव चोपड़ा है जिसकी कार को पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 19 साल के गौरव चोपड़ा ने कथित तौर पर अपने ही माता-पिता और दादी पर फायरिंग कर दी. इस हमले में पिता स्वीरा राम, मां कमलेश रानी और दादी मिंदर कौर की मौत हो गई.
गौरव चोपड़ा पर आरोप है कि उसने अपने भाई पर भी जानलेवा हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया. इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी.
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस को मौके पर दो पीड़ित मृत मिले जबकि इस बीच आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग चुका था. तीसरे पीड़ित स्वीरा राम को अस्पताल ले जय गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
आरोपी को कार से भागने के क्रम में पुलिस ने पीछा कर गौरव चोपड़ा को पकड़ लिया. इस पीछा करने में दो लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. आरोपी गौरव चोपड़ा की कार से एक हैंडगन बरामद हुई और पुलिस को शक है कि शायद उसी हथियार का इस्तेमाल करके उसने अपने परिवार को समाप्त कर दिया है.
आरोपी गौरव चोपड़ा को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया और उस पर कई लोगों की हत्या और हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया.
अधिकारियों ने घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है. आरोपी गौरव चोपड़ा यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास रियो ग्रांडे वैली स्कूल में पढ़ता है. यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा कि उसे पता है कि कैंपस के बाहर चल रही एक आपराधिक जांच में उसके एक मौजूदा छात्र की पहचान हुई है और जो भी संभव होगा वो पुलिस को मदद मिलेगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

