हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर मेट्रो को लेकर शहरवासियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। करीब एक साल बाद मेट्रो अपने मौजूदा रूट से आगे बढ़ते हुए यात्रियों के साथ रेडिसन चौराहे तक पहुंचेगी। 18 जून से गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

नए विस्तारित कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू

इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में इंदौर और भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण सहमति बनी। बैठक में तय किया गया कि 18 जून से नए विस्तारित कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी। इससे सुपर कॉरिडोर क्षेत्र के साथ-साथ शहर के प्रमुख हिस्सों तक पहुंच और आसान हो जाएगी। मेट्रो के इस नए चरण के शुभारंभ के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इंदौर पहुंचेंगे।

महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकालेश्वर का लिया आशीर्वाद

सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को नई गति देगा

वे कार्यक्रम में मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर नए रूट पर संचालन की औपचारिक शुरुआत करेंगे। मेट्रो के रेडिसन चौराहे तक पहुंचने से आईटी कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों और सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में आने-जाने वाले हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि यह विस्तार इंदौर मेट्रो परियोजना के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा और शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को नई गति देगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m