उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परसोरिया मंडल के राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार कर्रापुर निवासी 62 वर्षीय किसान लखन सिंह ने शिकायत की थी कि कृषि भूमि के सीमांकन, नक्शा और फील्ड बुक तैयार करने के एवज में राजस्व निरीक्षक द्वारा 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद 22 जुलाई को लोकायुक्त पुलिस ने आवेदन का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। 

READ MORE: दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की मौत: पति, सास-ससुर और ननद गिरफ्तार, जेठ फरार

इसके बाद आज लोकायुक्त की टीम ने शहर के पुरानी तहसील कार्यालय स्थित राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी कक्ष में ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही राजस्व निरीक्षक अविनाश सिंघई ने शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपए की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गईं  है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m