तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति, सास, ससुर और ननद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि जेठ अभी फरार है। मामले की जांच में दहेज के लिए लगातार मानसिक प्रताड़ना के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
15 जुलाई को कमरे में फंदे पर मिली थी नवविवाहिता
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को ग्राम ललितपुर नंबर-2 निवासी 29 वर्षीय सोनम तिवारी अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। घटना के बाद ताला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम और पंचनामा कार्रवाई संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (एसजीएमएच) रीवा में कराई। चूंकि मृतका नवविवाहिता थी, इसलिए मामले की मर्ग जांच एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा को सौंपी गई। जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2022 में सोनम के भाई की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद मृतका के पिता को क्लेम के रूप में करीब 17 लाख रुपये प्राप्त हुए थे।
READ MORE: शादी की तैयारी के बीच युवक ने किया सुसाइड: परिजनों ने युवती पर लगाए गंभीर आरोप, परिवार में पसरा मातम
आरोप है कि इसी रकम को लेकर पति, सास, ससुर, जेठ और ननद लगातार सोनम पर मायके से पैसे और संपत्ति लाने का दबाव बनाते थे। परिजनों का कहना है कि मृतका के पिता ने दामाद को अलग-अलग समय पर तीन बार एक-एक लाख रुपये नकद भी दिए, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि लगातार दहेज की मांग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर सोनम तिवारी ने आत्महत्या कर ली।
READ MORE: VIT यूनिवर्सिटी अस्पताल विवाद: NSUI की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने सौंपी जांच रिपोर्ट, कुलपति को नोटिस जारी
जांच के आधार पर ताला थाना में अपराध क्रमांक 237/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और एसडीओपी अमरपाटन के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें अतुलेश कुमार तिवारी (पति) कमलेश्वर प्रसाद तिवारी (ससुर) सुनीता तिवारी (सास) बबली मिश्रा (ननद) सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


