अमित मंकोडी, आष्टा(सीहोर) वी.आई.टी. (VIT) भोपाल विश्वविद्यालय परिसर में बिना वैधानिक अनुमति के अस्पताल व क्लीनिक संचालित करने और छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोपों के मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जिला सीहोर ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग भोपाल को अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट भेज दी है। यह कार्रवाई एनएसयूआई के राज्य उपाध्यक्ष रवि परमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शुरू हुई थी, जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई एवं एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
READ MORE: जानलेवा हमला और लूट का मामला: आरोपी BJP नेता 10 माह बाद पहुंचा जेल, कोर्ट ने नहीं दी जमानत
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि जिला स्तरीय जांच समिति द्वारा पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान परिसर में कोई भी अवैध डेंटल क्लीनिक संचालित नहीं पाया गया। हालांकि ‘डेनेशिया अपोलो डेंटल अस्पताल’ द्वारा पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था, लेकिन दस्तावेज अपूर्ण होने के कारण आवेदन को संशोधन हेतु वापस भेज दिया गया था।
READ MORE: अंधविश्वास के चक्कर में लूट गई इज्जत: झाड़फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, संतान सुख की चाह पड़ी भारी
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर में ‘डॉ. मोरपिन हेल्थ केयर’ का 10 बिस्तरीय अस्पताल पूरी तरह से पंजीकृत और वैधानिक रूप से संचालित है। जांच दल को ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है जिसके आधार पर किसी आपराधिक कार्रवाई या एफआईआर की सिफारिश की जाए। इस पूरे प्रकरण में सीएमएचओ कार्यालय द्वारा पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, जिस पर वी.आई.टी. विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतिउत्तर आना अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिले के सभी निजी विश्वविद्यालयों की चिकित्सा सुविधाओं का नियमित ऑडिट और निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


