रांची। खूंटी स्थित स्पेशलाइज्ड इंडिया रिजर्व बटालियन-2 (SIRB-2) के खाते से 22.46 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी के मामले में सीआईडी अब चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। मामले में गिरफ्तार लेखापाल सह सिपाही शुभम कुमार की गिरफ्तारी के 90 दिन 14 सितंबर को पूरे होने वाले हैं। इससे पहले ही जांच एजेंसी चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

28 बार में ट्रांसफर किए गए 22.46 लाख रुपये

सीआईडी की अब तक की जांच में सामने आया है कि शुभम कुमार ने 2019 से 2021 के बीच करीब 28 बार में कुल 22.46 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद खूंटी पुलिस ने शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

90 दिन की अवधि पूरी होने से पहले कार्रवाई

शुभम कुमार की गिरफ्तारी के 90 दिन 14 सितंबर को पूरे होंगे। ऐसे में सीआईडी के पास चार्जशीट दाखिल करने के लिए अब बेहद कम समय बचा है। बताया जा रहा है कि एजेंसी अगले दो दिनों के भीतर मामले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर सकती है।मामले में सीआईडी की जांच जारी है और अवैध निकासी से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।