पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी की संसदीय पार्टी अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. पार्टी के बड़े-बड़े नेता अब पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक हुई. इस बैठक के बाद सांसद काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंद्योपाध्याय और शताब्दी रॉय के नेतृत्व में बागी सांसद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करने पहुंचे हैं. सूत्रों का कहना है कि टीएमसी के बागी गुट ने Nationalist Citizen Party में विलय का फैसला किया है. इस पार्टी की मौजूदगी असम, त्रिपुरा, बंगाल और उत्तर पूर्व राज्यों में है. इस पार्टी में विलय करेंगे और एनडीए का समर्थन करेंगे.

बता दें कि इससे पहले काकोली घोष दस्तीदार ने 19 सांसदों का हस्ताक्षरित पत्र लोकसभा स्पीकर को दिया था. इस पत्र में टीएमसी का अलग गुट बनाने का दावा किया गया था और एनडीए को समर्थन देने की बात कही गयी थी.
उसके बाद रविवार को सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से सांसद कार्ति झा आजाद और सागरिका घोष ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और उन्हें अभिषेक बनर्जी का पत्र देकर अपील की कि अलग गुट को मान्यता नहीं दें. यह संविधान और कानून के खिलाफ हैं. उनके स्पीकर के घर से निकलने के बाद ही बागी सांसद स्पीकर के घर पहुंचे हैं.
टीएमसी के बागी सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की.
उनमें काकली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, सुदीप बनर्जी, सयानी घोष, माला रॉय, अरूप चक्रवर्ती, घाटल के सांसद दीपक अधिकारी (देव), यूसुफ पठान, जून माल्या, प्रसून बनर्जी, शर्मिला सरकार, मिताली बाग, अबू ताहिर और खलिलुर्कहमान दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे भी हैं. कुल 22 सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की.
अभिषेक ने अलग गुट को मान्यता नहीं देने की मांग की
उसके बाद रविवार को सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से सांसद कार्ति झा आजाद और सागरिका घोष ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और उन्हें अभिषेक बनर्जी का पत्र देकर अपील की कि अलग गुट को मान्यता नहीं दें. यह संविधान और कानून के खिलाफ हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

