सुशील खरे, रतलाम। जिला मुख्यालय से लगभग सवा सौ किलोमीटर दूर पर पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी पतिराम डावरे के नेतृत्व में थाना बरखेड़ाकलां पुलिस टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए एवं डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया गया है।
READ MORE: ग्वालियर में IG अरविंद सक्सेना को ‘बाहुबली विदाई’, आरक्षक ने दांतों से खींची फूलों से सजी कार
वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता
थाना बरखेड़ाकलां पुलिस बल द्वारा चंबल पुलिया, बरखेड़ाकलां पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों अरमान खान मंदसौर और अरबाज खान प्रतापगढ़ के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना बरखेड़ाकलां पर अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मादक पदार्थ एवं मशरूका पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से
- एमडीएमए — 147 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹14,70,000
- डोडाचूरा — 2 किलो 104 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹31,560
- घटना में प्रयुक्त काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-14-MZ-7586, अनुमानित कीमत ₹50,000
इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल लगभग ₹15.51 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ एवं मशरूका जब्त किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


