ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को लेकर ब्रिटिश मीडिया में बड़ा दावा किया जा रहा है. खबर है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर आज से कल तक में अपने पद अपना इस्तीफा दे सकते हैं. स्टारमर अपने पद को लेकर गंभीर विचार-विमर्श कर रहे हैं और उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों, सलाहकारों, पार्टी से जुड़े लोगों और ट्रेड यूनियन नेताओं से बातचीत की है. हालांकि, उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, वह अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं.
एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टार्मर चेकर स्थित अपने ग्रामीण आवास पर पत्नी से सलाह-मशविरा करने के बाद ही अंतिम निर्णय लेंगे. लेबर पार्टी के सीनियर नेता सोमवार तक उनके भविष्य पर स्पष्ट बयान की उम्मीद कर रहे हैं.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी पर पिछले कई महीनों से खतरा मंडरा रहा था. उनकी ही पार्टी के 100 से अधिक सांसद उनके खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं. ब्रिटिश नेता ने शुक्रवार को साफ किया कि वह नेतृत्व को लेकर किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे और लेबर पार्टी से कहा कि आपसी कलह से पार्टी को बंटने से बचाए.
सरकारी सूत्र ने मीडिया से कहा है कि प्रधानमंत्री फिलहाल अपने काम पर पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं और पहले भी वह सार्वजनिक रूप से अपने पद पर बने रहने की बात कह चुके हैं.

लेबर पार्टी के भीतर ही असंतोष पनप रहा था, जो शुक्रवार को उस समय चरम पर पहुंच गया जब उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम ने उपचुनाव में संसद की सीट जीत ली. इस जीत के बाद बर्नहैम को स्टारमर के खिलाफ लीडरशिप की चुनौती पेश करने का मौका मिल गया है.
दूसरी तरफ शुक्रवार को ही कीर स्टारमर ने संभावित नेतृत्व चुनौती को लेकर कहा था कि वह किसी भी चुनौती का सामना करेंगे. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मैं पीछे हटने वालों में से नहीं हूं. हालांकि लेबर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट सदस्यों का मानना है कि एंडी बर्नहैम भविष्य में पार्टी की कमान संभाल सकते हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

