रविन्द्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जिले में आबकारी विभाग में ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से एक बड़ा खेल उजागर हुआ है। वर्षों से रेलवे स्टेशन पर चल रही मॉडल शॉप को साठगांठ करके गायब कर दिया गया, जिसका सीधा आरोप बेलीगंज कंपोजिट शराब की दुकान की बिक्री बढ़ाने के लिए किया गया है।

इंस्पेक्टर पर मिलीभगत का आरोप लगा

इस मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर दुकान न मिलने का हवाला देकर मॉडल शॉप को सुभाष नगर स्थानांतरित करा दिया गया। इस पूरे खेल में आबकारी इंस्पेक्टर अखिलेश के छुट्टी पर होने का फायदा उठाया गया और चार्ज पर आए इंस्पेक्टर पर मिलीभगत का आरोप लगा है।

READ MORE: फर्जी पैन कार्ड मामला: अब्दुल्लाह आजम की सजा बढ़ी, 10 साल तक रहेंगे सलाखों के पीछे

मिलीभगत की पोल खुलने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला आबकारी अधिकारी ने अनुज्ञापी (लाइसेंस धारक) पर गुमराह करने का आरोप लगाया है और सुभाष नगर स्थानांतरित की गई मॉडल शॉप को वापस रेलवे स्टेशन पर खोलने का आदेश दिया है। आदेश का पालन न करने पर लाइसेंस धारक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।