शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक, भृत्य, चौकीदार और स्वीपर जैसे पदों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों के लिए नियमित पदों के समकक्ष वेतन निर्धारण के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय संभागीय कार्यालयों और अन्य इकाइयों में पदस्थ संविदा कर्मचारियों को अब नियमित कर्मचारियों के न्यूनतम वेतनमान (पे लेवल) के बराबर भुगतान मिलेगा।
READ MORE: शिक्षा विभाग में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं का मामलाः गुना जिला परियोजना समन्वयक निलंबित
यह आदेश स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 10 संभागीय कार्यालयों सहित विभिन्न इकाइयों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों पर लागू होगा। इससे इन पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें सेवा सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
READ MORE: दर्दनाक हादसाः दरवाजे पर खड़ी 14 साल की किशोरी पर बिजली खंभा गिरने से मौत, पड़ोसी की लापरवाही पड़ी भारी
बता दें कि 2023 की संविदा नीति में सभी विभागों के संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों जैसी सुविधाएं देने का प्रावधान था, जिसमें वेतन, भत्ते, छुट्टियां और अन्य लाभ शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब इस नीति को इन विशिष्ट पदों पर प्रभावी ढंग से लागू करने का कदम उठाया है। संविदा कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे लंबे समय से चली आ रही मांगों की जीत बताया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

