शिखिल ब्यौहार, भोपाल। रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेल प्रबंधन ने भोपाल और रीवा के बीच चार स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा हो सके।

READ MORE: एमपी कैबिनेट में आ सकता है ‘कवच योजना’ का प्रस्ताव: 5 हजार से ज्यादा फर्जीवाड़े के शिकार डिफाल्टर किसानों को राहत देने की तैयारी

जानकारी के अनुसार, पहली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 25 अगस्त को भोपाल रेलवे स्टेशन से रात 10:25 बजे रवाना होगी और रीवा पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन 26 अगस्त को रीवा रेलवे स्टेशन से शाम 6:35 बजे भोपाल के लिए रवाना होगी। रेलवे ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन सेवा शुरू की गई है।

READ MORE: वित्तीय सुधार: एमपी में बजट व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, मंत्रियों-विधायकों के भत्तों पर चलेगी कैंची

31 अगस्त तक इन स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे भोपाल-रीवा रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के समय ट्रेनों में बढ़ती मांग को देखते हुए लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा सकती हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन और टिकट की स्थिति अवश्य जांच लें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m