नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए सतीश गोलचा (Satish Golcha) को पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अनुराग कुमार (Anurag Kumar ) को दिल्ली पुलिस (Delhi Polce) का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अनुराग कुमार इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) ने गुरुवार को उन्हें आईबी से उनके मूल कैडर एजीएमयूटी (AGMUT) में वापस भेजने का फैसला किया था। इसके अगले ही दिन केंद्र सरकार ने उन्हें दिल्ली पुलिस की कमान सौंप दी।

आदेश के अनुसार, 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के IPS अधिकारी अनुराग कुमार कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे। उनकी नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। आधिकारिक आदेश में कहा गया है, “सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार (एजीएमयूटी: 1994) को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दिल्ली का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।” अनुराग कुमार इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उन्हें आईबी से उनके मूल कैडर एजीएमयूटी में वापस भेजा था। इसके एक दिन बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस की कमान सौंपने का फैसला लिया गया।

आदेश के मुताबिक, वर्तमान पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद आगे की नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे। नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद अगले प्रशासनिक आदेश की प्रतीक्षा करेंगे।

अनुराग कुमार बने राजधानी के नए पुलिस कमिश्नर

दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर नियुक्त किए गए अनुराग कुमार 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका पुलिस करियर दिल्ली पुलिस से ही शुरू हुआ था और उन्होंने राजधानी में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। अनुराग कुमार ने अपने करियर के शुरुआती वर्षों में दिल्ली के कई जिलों में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) के रूप में काम किया। कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक मामलों में उनके लंबे अनुभव के कारण उन्हें दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों में गिना जाता है। दिल्ली पुलिस में लंबे कार्यकाल के बाद अनुराग कुमार की नियुक्ति इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में हुई, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। अपने कार्यकाल के दौरान वह पदोन्नति पाकर स्पेशल डायरेक्टर के पद तक पहुंचे और आंतरिक सुरक्षा तथा खुफिया मामलों में व्यापक अनुभव हासिल किया। हाल ही में केंद्र सरकार ने उन्हें आईबी से उनके मूल कैडर एजीएमयूटी में वापस भेजा और अब उन्हें दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राजधानी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है।

दिल्ली पुलिस के मौजूदा आयुक्त सतीश गोलचा को नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के कार्यभार संभालने के बाद पद छोड़ना होगा। केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, अनुराग कुमार के पदभार ग्रहण करते ही सतीश गोलचा को आगे की नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा फिलहाल दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर हैं। आधिकारिक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नए पुलिस आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद उनकी अगली तैनाती का फैसला किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सतीश गोलचा का सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) अप्रैल 2027 में प्रस्तावित था, लेकिन उससे पहले ही उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है। हालांकि, सरकार की ओर से उन्हें समय से पहले हटाए जाने के कारणों पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। अनुराग कुमार इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m