शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नकली नोट नेटवर्क मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा है। आरोपी सैफुल इस्लाम डॉक्टर निकला है। उसने यूक्रेन से डॉक्टर की पढ़ाई की थी। इतना ही नहीं आरोपी के पास से पकड़ाए नकली नोट का पाकिस्तान कनेक्शन भी निकला है। पाकिस्तान और नेपाल के रास्ते भारत आने वाली फेक करेंसी जैसे विदेशी कागज पर छपे थे।
भोपाल में जाली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़: 1.40 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी पकड़ाया, विदेशी लिंक
पश्चिम बंगाल के रास्ते भोपाल भेजी गई
आरोपी सैफुल इस्लाम पश्चिम बंगाल के बीरभूमि का रहने वाला जो बांग्लादेश का बॉर्डर है। पुलिस को शक है कि जाली नोट की बड़ी खेप सरहद पार से पश्चिम बंगाल के रास्ते भोपाल भेजी गई। जब्त नोटों में चार सीरीज के ही नंबर मिले जो किसी बड़ी प्रिंटिंग प्रेस की ओर इशारा करते हैं।
ग्वालियर लॉ छात्रा अपहरण मामलाः अपह्रत छात्रा UP की बस से सुरक्षित रिकवर, आरोपी अवैध पिस्टल के
साइबर ठगी के लिए बैंक खाता भी बेचता था
भोपाल पुलिस आईबी और साइबर सेल के साथ मिलकर जांच में जुटी हुई है। आरोपी के पास से विदेशी वर्चुअल नंबर भी मिले हैं। आरोपी सिर्फ नोट नहीं बल्कि साइबर ठगी के लिए बैंक खाता भी बेचता था। पुलिस पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

