अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने अमेरिकी सेना के भीतर एक बहुत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सैन्य अधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया की. पीट हेगसेथ के कार्यकाल में अब तक 25 से ज्यादा वरिष्ठ सैन्य जनरलों और अधिकारियों को उनके पदों से हटाया जा चुका है, जबकि 45 उच्चाधिकारियों के प्रमोशन पर रोक लगा दी गई है. इस पर हेगसेथ पर सवाल उठ रहे हैं.
ईरान के साथ पिछले छह महीनों से जारी भीषण सैन्य टकराव के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन में आंतरिक प्रशासनिक संकट अप्रत्याशित रूप से गहरा गया है.
ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन में नेतृत्व संकट गहराता जा रहा है. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के कार्यकाल में 25 से ज्यादा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को उनके पदों से हटाया गया है, जबकि कम से कम 45 अधिकारियों के प्रमोशन पर रोक लगाई गई है.
यह उथल-पुथल ऐसे नाजुक मोड़ पर सामने आई है, जब अमेरिकी सशस्त्र बल वैश्विक स्तर पर भारी सामरिक दबाव और संसाधनों की किल्लत से जूझ रहे हैं.
सबसे बड़ा झटका सोमवार को लगा, जब आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने इस्तीफा दे दिया. वह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दोस्त और येल लॉ के बैचमेट हैं. ड्रिस्कॉल का हेगसेथ के साथ सेना के नेतृत्व और आधुनिकीकरण को लेकर लंबे समय से मतभेद था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें यूक्रेन से जुड़ी संवेदनशील कूटनीति की जिम्मेदारी भी दी थी.
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, हेगसेथ के कार्यकाल में दो दर्जन से ज्यादा सीनियर अफसरों को हटाया गया. हेगसेथ के कार्यकाल में लगभग हर मिलिट्री सर्विस के टॉप अफसरों को हटाया गया या उन्होंने पद छोड़ा. इनमें ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन, नौसेना के शीर्ष एडमिरल और आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ भी शामिल हैं.
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इस साल हेगसेथ ने कम से कम 45 अधिकारियों के प्रमोशन पर रोक लगाई है. NBC न्यूज के मुताबिक, हाल के हफ्तों में एक दर्जन से ज्यादा अश्वेत, हिस्पैनिक और महिला अधिकारियों के प्रमोशन भी रोके गए हैं. यूरोप, प्रशांत और लैटिन अमेरिका में मौजूद अमेरिकी सैन्य कमांडरों ने ईरान युद्ध के लिए सैनिकों की तैनाती बढ़ाने को लेकर चिंता जताई है.
वहीं, पेंटागन प्रवक्ता सीन पार्नेल ने व्यवस्था चरमराने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि जनरलों के बीच विचार-विमर्श और मतभेद सैन्य प्रक्रिया का नियमित हिस्सा हैं. 5 मई के बाद से पेंटागन में कोई आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं हुई है. चौतरफा आलोचनाओं के बीच भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीट हेगसेथ पर पूरा भरोसा जताए हुए है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



