कोलकाता में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय पर तड़के हमला हुआ. BJP कार्यकर्ताओं पर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगते हुए कहा कि कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित TMC ऑफिस में हमला, तोड़फोड़ और मारपीट की गयी. TMC सांसद ने कहा कि यह हमला गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ. अभिषेक बनर्जी ने पुलिस के इस मामले में कार्रवाई न करने पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज बनाए रखने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट गंभीरता से ध्यान दे
TMC सांसद ने दफ्तर पर हमले का CCTV फुटेज भी शेयर किया है और आरोप लगाया है कि इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की गई.
TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके कैमक स्ट्रीट पर पार्टी के ऑफिस पर हमला किया और तोड़-फोड़ की. टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि तड़के करीब 4:30 बजे हथियारबंद हमलावरों ने उनके दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी अभिषेक ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया.

अभिषेक बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कहा कि कोई भी अगर सुबह के 4:30 बजे हथियारों के साथ एक राजनीतिक पार्टी के दफ्तर में आकर तोड़फोड़ करते हुए मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करता है और पुलिस कुछ भी नहीं कर पाती है तो इसी से समझा जा सकता है कि पश्चिम बंगाल में कानून की क्या स्थिति है.
सांसद ने आगे बताया कि हमलावरों ने कर्मचारियों के फोन छीन लिए, फर्नीचर तोड़ा और परिसर में तोड़-फोड़ की और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नष्ट कर दिए.
उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि TMC कर्मचारियों और वकीलों ने पुलिस को सूचना दी, बार-बार कॉल और ईमेल करने के बावजूद कोलकाता पुलिस ने लगभग दो घंटे तक कोई जवाब नहीं दिया.
इस घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने सीएम शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया. TMC सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इन सब मामलों में पश्चिम बंगाल के गवर्नर, केंद्रीय गृह मंत्री, PMO कार्रवाई करेगा?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



