अमेरिका के मिनियापोलिस में बुधवार दोपहर एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में अचानक गोलियां चलने से 2 लोगों की मौत हो गई. घटना में 3 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, जिनमें 2 को गोली लगी है, तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है. जबकि संदिग्ध हमलावर भी मारा गया. घटना के बाद इलाके में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी.
पुलिस सार्जेंट गैरेट पार्टेन ने बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीनों घायल अधिकारी स्थिर हालत में हैं। उन्हें हेनेपिन काउंटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है.
अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में गोलीबारी की घटना हुई है. पुलिस ने बताया कि शूटर समेत तीन लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हैं. घटना डाउनटाउन मिनियापोलिस की एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया.
पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4:30 बजे के तुरंत बाद बिल्डिंग में गोली चलने की सूचना के लिए 911 कॉल आई। इसके करीब 3 मिनट बाद पुलिस अधिकारी बिल्डिंग के अंदर दाखिल हुए, जहां उन्हें पीड़ित मिले. शुरुआत में अधिकारियों ने कम से कम एक व्यक्ति की मौत और छह लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी.
मिनियापोलिस पुलिस के अनुसार, एक पीड़ित की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि शूटर भी मारा गया है लेकिन यह साफ नहीं है कि उसकी मौत कैसे हुई. वहीं, हेनेपिन काउंटी मेडिकल सेंटर ने बताया कि उसके पास सात मरीज आए जिनमें से एक की मौत हो गई.
FBI निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि एजेंसी स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए ‘हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएगी।’
संदिग्ध की पहचान कार्लटन जॉनसन II के तौर पर की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक वह लोरिंग टावर्स में रहता था और उसके खिलाफ बेदखली की कार्रवाई भी चल रही थी. फिलहाल घायलों की कुल संख्या और उनकी हालत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



