BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रात्रिभोज का आयोजन किया. इसमें अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री साथ ही अलग-अलग राज्यों से जल संसाधन मंत्री भी पहुंचे थे. BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने BJP के जल मंथन – विकसित भारत जल शक्ति कार्यशाला को भी संबोधित किया.

इस बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी पहुंचे. जल संसाधन मंत्रियों के साथ जलमंथन किया. इस रात्रिभोज में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए.

नितिन नवीन की इस बैठक को डिनर डिप्लोमेसी टेक्निक माना जा रहा है. इस बैठक के लिए उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हरियाणा की जलशक्ति मंत्री श्रुति चौधरी, राजस्थान के मंत्री सुरेश रावत, यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे थे.

भाजपा नेता विनय सहस्त्रबुद्धे को भी इस रात्रिभोज में शामिल होने के लिए निमंत्रण था. पश्चिम बंगाल के मंत्री निशीध प्रमाणिक ने बैठक के बाद कहा कि BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आवास पर सभी मंत्रियों के लिए डिनर का निमंत्रण था. इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें मार्गदर्शन दिया.

नितिन नबीन की इस डिनर डिप्लोमेसी आगामी चुनावों के लिए विचार-विमर्श को लेकर नेताओं को साधने का प्रयास भी माना जा रहा है.

हालांकि, पश्चिम बंगाल के मंत्री निशीध प्रमाणिक ने आगे बताया कि आवास पर सभी मंत्रियों के लिए डिनर के लिए निमंत्रण के अलावे हमें मार्गदर्शन दिया कि हमें पानी को अपनी जीवन में एक मिशन कैसे बनाना चाहिए. जल संसाधनों को कितना महत्वपूर्ण माना जाना चाहिए. भविष्य में हमें इस दिशा में कैसे काम करना चाहिए. 

चूंकि इस समय सभी राज्यों के जल शक्ति मंत्री और प्रमुख नेता पहले से ही जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय सम्मेलन के लिए दिल्ली में मौजूद हैं, तो ऐसे समय में डिनर डिप्लोमैसी साधने की कोशिश का मतलब सिर्फ आगामी चुनावों को लेकर मंथन ही समझा जा सकता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m