इमरान खान, खंडवा। खंडवा के किशोर नगर स्थित मनोकामेश्वर हनुमान मंदिर में हुई बड़ी चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी पंडित मनोज उपाध्याय ने बताया कि बदमाश मंदिर से करीब 7 किलो चांदी के मुकुट, छत्र व अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर ले गए। अलग-अलग दान पात्रों से करीब 10 हजार रुपए नकद भी गायब हैं।
READ MORE: 15 साल की नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप: मकान मालिक समेत 5 गिरफ्तार, बंद कमरे में रखकर की दरिंदगी
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अभिनव बारंगे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की । क्षेत्रवासियों का कहना है कि इलाके में छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थीं, लेकिन मंदिर में हुई इस बड़ी वारदात ने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। वहीं चोरों ने जाते-जाते मंदिर में लगे CCTV कैमरे भी तोड़ गए। फिलहाल पुलिस आसपास के फुटेज खंगाल रही है और सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

