महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के बहुत बड़ा हादसा हो गया. अस्पताल के SNCU वॉर्ड में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में कम से कम 3 नवजातों की जान गई है. अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में अचानक वेंटिलेटर फटने से आग लग गई. हादसे के वक्त वार्ड में 39 नवजात शिशु भर्ती थे.

आग की घटना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का काम किया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. 

अमरावती के जिला महिला अस्पताल में सोमवार सुबह नवजात शिशु वार्ड में भीषण आग लग गई. अचानक वेंटिलेटर फटने के कारण आग लगने से शिशु वार्ड में  3 नवजात बच्चों की मौत हो गई. आग लगते ही डॉक्टरों, नर्सों और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की तत्परता से कई बच्चों की जान बचा ली गई.

अमरावती जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में 39 नवजात बच्चों को रखा गया था. हादसे के बाद प्रभावित बच्चों को तत्काल दूसरे अस्पतालों में पहुंचाया गया। आग से प्रभावित 6 नवजात बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

नवजातों की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद बच्चों का उपचार कर रहे जिला सिविल सर्जन डॉ. विनोज पवार ने कहा कि कुछ बच्चों को PDMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की पूरी जांच के बाद ही आग लगने की पूरी जानकारी और वजह साफ हो सकेगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m