अमित पांडेय, सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सोन नदी के भंवरसेन घाट पर पिकनिक मनाने आए चार युवाओं की गहरे पानी और भंवर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में तीन युवतियां और एक युवक शामिल हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मैहर से पिकनिक मनाने आए थे सभी युवा

दरअसल मैहर जिले के बूढ़ा बाउर क्षेत्र से युवक-युवतियों का एक समूह सीधी जिले में स्थित सोन नदी के किनारे पिकनिक मनाने आया था। सभी युवा नदी के किनारे भंवरसेन घाट पर खुशियां मना और आनंद ले रहे थे, तभी अचानक पैर फिसलने या पानी का अंदाजा न होने के कारण वे गहरे पानी में चले गए। नदी में तेज भंवर होने की वजह से चारों उसकी चपेट में आ गए और देखते ही देखते नदी में डूब गए।

जेल विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के जेल अधीक्षक बदले,

दो दिनों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी शव बरामद

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद हादसे के पहले दिन केवल एक युवती का शव ही नदी से बरामद किया जा सका था, जबकि बाकी तीन युवाओं का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। रात होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा था।

दूसरे दिन की खोज: आज सुबह से ही प्रशासन, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने दोबारा बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटों की भारी मशक्कत के बाद आखिरकार लापता दो अन्य युवतियों और एक युवक के शवों को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) खुद भंवरसेन घाट पहुंचे और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चारों शवों को नदी से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पंचनामा (मर्ग कायम) की कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों के गहरे पानी और खतरनाक घाटों पर जाने से बचें।

‘आधा सत्र बीत गया, 55 लाख बच्चों को अब तक नहीं मिली यूनिफॉर्म’: नेता प्रतिपक्ष का सरकार

बड़ी खबरः राजस्थान में 5 करोड़ की NDPS कार्रवाई में बड़ा भूचाल! कोर्ट के आदेश पर MP

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m