18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने आज सुबह कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की. प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस दौरान मौजूद रहीं. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरों को कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस दौरान उन्होंने साथ में सुबह का नाश्ता भी किया.

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी से ब्रेकफास्ट मीटिंग की.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया के कई दिग्गज नेता इस समय भारत आए हैं. वहीं ब्रिक्स समिट के बीच रविवार को एक तस्वीर और सामने आई, जिसने सभी के लिए एक चर्चा का विषय बना दिया. और वह तस्वीर है  मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की.

उन्होंने रविवार सुबह-सुबह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से खास मुलाकात की. अनवर इब्राहिम की राहुल गांधी के साथ इस खास मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें राहुल और प्रियंका के साथ ही और भी कई लोग नजर आ रहे है. ब्रेकफास्ट मीटिंग की फोटोज सामने आईं हैं. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी ब्रेकफास्ट मीटिंग में सभी के साथ नजर आयी.

तस्वीरें ये बयां करती है कि मलेशिया के प्रधानमंत्री का रिश्ता गांधी परिवार के साथ कितना खास और गहरा है, क्योंकि एक तस्वीर में सभी ब्रेकफास्ट करते दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी में तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं.

आपको बताते चले कि मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम पीएम मोदी के निमंत्रण पर साल 2024 में भारत दौरे पर आए थे. उस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी और गांधी परिवार को अपना पारिवारिक मित्र बताया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m