परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में नाग-नागिन का जोड़ा दिखने के बाद हड़कंप मच गया। लोग उस वक्त हैरान हो गए जब नाग ने नागिन को निगल लिया। यह देखते ही सभी में खौफ पैदा हो गए। मामला नरवर क्षेत्र स्थित निजी स्कूल का है। 

स्कूल परिसर में नाग-नागिन का जोड़ा दिखने की सूचना मिलने पर नरवर निवासी सर्प मित्र सलमान पठान मौके पर पहुंचे।उन्होंने पूरे परिसर में तलाश किया तो केवल एक नाग दिखाई दिया। जैसे ही उन्होंने नाग को पकड़ने की कोशिश की तो उसने अचानक अपने मुंह से एक मृत नागिन को बाहर उगल दिया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

सर्प मित्र के अनुसार, नाग की पहचान इंडियन कोबरा (स्पेक्टेकल्ड कोबरा) के रूप में हुई है। नाग का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m