देश में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर विवाद रोज अभी सुनने को मिल रहा. इसी बीच वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बड़ा बयान दे दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर उठे विवाद पर कहा कि उन्होंने वही गीत गाया है, जिसे महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू भी गाते थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि अगर इस तरह ‘वंदे मातरम्’ गाना अपराध है तो गांधी, नेहरू और पटेल के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. हमने तो बस वही परंपरा जारी रखी है जो पिछले 90 सालों से चली आ रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. खरगे ने कहा, मैंने वही वंदे मातरम् गाया जो, महात्मा गांधी और अटल विहारी बाजपेयी गाते थे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि BJP पता ही नहीं कि उनके जन्म से पहले ही कांग्रेस ने यह तय कर लिया था कि देश के लिए कौन-से राष्ट्रीय गीत अपनाए जाएंगे. हमने तो बस वही परंपरा जारी रखी है जो पिछले 90 सालों से चली आ रही है.
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्होंने वही राष्ट्रगीत गाया है जिसे महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गाते आए हैं. तीखे बयान में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि वंदे मातरम् गाना अपराध है, तो फिर महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल के खिलाफ भी मामले दर्ज किए जाने चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि BJP जो कह देगी वही राष्ट्रीय नियम बन जाएगा. कल कोई और सरकार आ सकती है, वो कुछ और कह देंगी तो वही नियम बन जाएगा. खरगे ने सवाल उठाया कि अगर उनके द्वारा राष्ट्रगीत गाना अपराध है तो फिर उन नेताओं को भी दोषी माना जाना चाहिए, जिन्होंने इसी परंपरा का पालन किया था.
BJP का आरोप है कि सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के दिन इशारा करके ‘वंदे मातरम्’ को बीच में ही रुकवा दिया. इसके बाद इस पर खूब सियासत हुई.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


