पाकिस्तान ने हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाने वाले अपने नागरिकों के लिए एक सख्त सलाह जारी की है. PAK विदेश मंत्रालय से सबंधित सऊदी दूतावास की एडवाइजरी में लोगों को भीख मांगने, बिना इजाजत के फंड जुटाने और सऊदी अरब के वीजा नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी गई है. वरना गिरफ्तारी, हिरासत और देश निकाला हो सकता है. पाकिस्तानी नागरिकों से सऊदी कानूनों और उनके वीजा की शर्तों का पूरी तरह पालन करने को कहा है.
सऊदी अरब स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने उमराह यात्रियों और मजदूरों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है. सऊदी अरब के वीजा नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी गई है.
सऊदी अरब स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने उमराह तीर्थयात्रियों और कामगारों को संबोधित एक संदेश में पाकिस्तानी नागरिकों से सऊदी कानूनों और वीजा से जुड़ी शर्तों का पूर्णतः पालन करने का आग्रह किया. अपने नागरिकों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है. इसमें उन्हें भीख मांगने, बिना इजाजत पैसे इकट्ठा करने और सऊदी वीज़ा नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ चेतावनी दी गई है.
दूतावास ने AI से बनाया एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें एक शख्स को सऊदी पुलिस जेल ले जाते हुए नजर आ रही है. वहीं इसके साथ लिखा है, ‘पाकिस्तान से आने वाले सभी उमराह यात्रियों और कामगारों के लिए खास संदेश.’ इस चेतावनी भरी सलाह में आगे ये भी लिखा है कि वीजा की अवधि खत्म होने के बाद फौरन निकल लें. गुनाहों से दूर रहें.
इस तरह पाकिस्तान से आने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिना इजाजत स्थानीय सेवाओं का इस्तेमाल न करें और फंड जुटाने या किसी भी तरह की आर्थिक मदद लेने का काम केवल कानूनी तरीके से ही करें.
पिछसे साल 2025 में पाकिस्तान के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर 66,000 से अधिक यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया था. उन पर आरोप लगा कि वो सभी रियाद में भीख मांगने के मकसद से जा रहे थे.
पाकिस्तान को भीखमंगों को देश कहा जाता है. यही वजह है कि पाकिस्तान की हुकूमत विदेशी मदद पर निर्भर रहती है. जब भी मौका मिलता है, भीख मांगने से भी नहीं बाज आता. ऐसे में अब पाकिस्तान सरकार ने अपने देश की आवाम को भीख को लेकर हिदायत दी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


