कुंदन कुमार, पटना। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी के पिता को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बिहार से लेकर दिल्ली तक सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं, अब इस मामले में खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कल खरगे का पुतला फूंकने का ऐलान
शिकायत में यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक कार्य़क्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिताजी के लिए अर्मायदित भाषा का प्रयोग किया है, जिससे वे आहत है। इस संबंध में कृष्णा सिंह कल्लू की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
साथ ही भाजपा ने कल सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंकने का भी ऐलान किया है। पार्टी 26 अक्टूबर को सुबह पटना के इनकम टैक्स सर्कल में खरगे का पुतला जलाकर प्रदर्शन करेगी।
खरगे के इस बयान पर मचा है बवाल
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में आयोजित श्री कृष्ण सिंह के जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक शख्स अपनी जगह से चिल्लाने लगा कि ‘मोदी नहीं जाएगा’। यह सुनते ही खरगे भड़क उठे और गुस्से में तमतमाते हुए कहा कि, ‘मोदी का बाप भी जाएगा’। खरगे के इस बयान पर अब सियासी प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं।
ये भी पढ़ें- ‘गद्दारों को मिल रही कर्मों की सजा’, अनंत सिंह पर राजद का तंज, याद दिलाई तेजस्वी की पुरानी बात

