पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार को TMC की रैली में हंगामा हो गया। इस दौरान ममता बनर्जी नाराज हो गई। वे अपनी ही पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं थप्पड़ मारते नजर आईं। दरअसल, रैली बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ रेप-मर्डर के विरोध में निकाली जा रही थी। इस दौरान चोर-चोर के नारे लगने लगे और कुछ लोगों ने रैली में शामिल लोगों पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए। टीएमसी ने आरोप लगाया कि हंगामा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान मारपीट भी की। ममता ने कहा कि बंगाल में अराजकता फैल गई है। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है। TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या आया सामने?

सामने आए दृश्यों में देखा जा सकता है कि ममता बनर्जी भारी सुरक्षा घेरे, पार्टी नेताओं और समर्थकों की भीड़ के बीच से पैदल आगे बढ़ रही हैं और बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करती दिख रही हैं। इसी दौरान अचानक वे अपने करीब खड़े एक शख्स पर अपना हाथ उठाती हुई नजर आती हैं। हाथ उठाने के अगले ही पल, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग उस शख्स को तुरंत ममता बनर्जी के पास से हटाकर पीछे की तरफ धकेल देते हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बिना रुके लगातार आगे बढ़ती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ पोस्ट्स में इसे ममता बनर्जी की “हताशा” बताया जा रहा है, तो कुछ इसे सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश का नतीजा मान रहे हैं।

यह पूरी घटना किस वजह से हुई और किस बात पर ममता बनर्जी इतनी नाराज हुईं, इसकी सही परिस्थितियां अभी साफ नहीं हो पाई हैं। तत्काल यह भी पता नहीं चल सका है कि जिस व्यक्ति पर हाथ उठाने का दावा किया जा रहा है, वह असल में तृणमूल कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता था या फिर भीड़ में शामिल कोई आम नागरिक।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m