Mamata Banerjee Was Going to Turn Bengal into West Bangladesh: ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को ‘पश्चिम बांग्लादेश’ बनाने वाली थी। बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सरकार बनने पर विधनसभा में बिल पेश करने का प्लान भी बन चुका था। हालांकि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को चुनाव में करारी शिकस्त दे दी। इसके कारण ममता बनर्जी का यह विवादित प्लान फेल हो गया। पश्चिम बंगाल के 20 जून को होने वाले स्थापना दिवस (west bengal foundation day) से पहले इस खुलासे ने सनसनी मचा दी है।
दरअसल ये सनसनीखेज दावा बंगाल बीजेपी इकाई के प्रमुख शमीक भट्टाचार्य ने किया है। शमीक भट्टाचार्य (Samik Bhattacharya) ने कहा कि ममता बनर्जी कट्टरपंथ के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए बंगाल के इतिहास को मिटाने में सीधे तौर पर शामिल थीं। भट्टाचार्य ने दावा किया कि ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को ‘पश्चिम बांग्लादेश’ में बदलने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, लोगों ने उनके इरादों को समझा और विधानसभा चुनाव में उन्हें हरा दिया।
बीजेपी की राज्य इकाई के प्रमुख शमीक भट्टाचार्य ने अल्पसंख्यकों के प्रति कथित तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान बंगाली हिंदुओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया और उनकी कथित वोट-बैंक की राजनीति के कारण घुसपैठियों को फलने-फूलने का मौका मिला। ममता बनर्जी कट्टरपंथ के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए बंगाल के इतिहास को मिटाने में सीधे तौर पर शामिल थीं।
‘पश्चिमबंगा दिवस’ में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि 20 जून का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस अवसर पर ‘पश्चिमबंगा दिवस’ मनाया जाएगा। इस संबंध में हुगली जिले के तारकेश्वर में कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि तारकेश्वर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है, क्योंकि यह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पश्चिम बंगाल की संस्कृति की रक्षा के लिए उनके प्रयासों से जुड़ा हुआ है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

