Delhi Railway Station Murder Video: इस वक्त की बड़ी और सनसनी मचाने वाली खबर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आई है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी की सीट के लिए मर्डर की वारदात हुई है। हत्याकांड को दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन (Shahdara Railway Station) पर अंजाम दिया गया है। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योगा एक्सप्रेस (Yoga Express) में जनरल बोगी की सीट के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं इस दौरान RPF कर्मी और लोग तमाशा देखते रहे। इतना ही नहीं प्लेटफॉर्म पर पड़ी लाश को भी काफी देर तक उठाने के लिए कोई नहीं आया। दिन-दहाड़े सैंकड़ों लोगों के सामने हत्या से सनसनी फैल गई।
घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें RPF कर्मी की लापरवाही दिख रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग मिलकर यात्री की बेदम पिटाई कर रहे हैं। जबकि उसे बचाने के लिए कोई नहीं आया। यहां तक की वहीं खड़ी RPF कर्मी भी काफी देर बाद एक्शन में आई। तबतक शख्स की हत्या कर दी गई थी। वहीं प्लेटफॉर्म पर पड़ी लाश को भी उठाने काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा।
यह पूरी घटना शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर सुबह करीब 6:00 बजे हुई। हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस जैसे ही आकर रुकी, जनरल डिब्बे में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा भी योगा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पंकज धामा (मृतक) की सहयात्रियों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते बोगी के गेट पर शुरू हुआ यह मामूली झगड़ा हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्साए कुछ लोगों ने मिलकर पंकज धामा पर हमला कर दिया। इससे पंकज धामा प्लेटफॉर्म पर गिर गए। इसके बाद भी हमलावर नहीं रूके और लात-घूसों से पिटते रहे। इस दौरान वहीं खड़ी RPF कर्मी भी बीच-बचाव करने नहीं पहुंचे। काफी देर बाद RPF कर्मी ने आकर मामले को शांत करने की कोशिश की। हालांकि तबतक पंकज धामा की मौत हो चुकी थी।
काफी देर प्लेटफॉर्म पर पड़ी रही लाश
हमलावरों को वहां से भगाकर RPF कर्मी भी आगे बढ़ गे। हालांकि उन्होंने भी ये देखने की जहमचत नहीं उठाई कि यात्री कि स्थिति क्या है। पंकड धामा का शव काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर यू ही पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही ओल्ड दिल्ली रेलवे पुलिस स्टेशन (PS ODRS) की टीम मौके पर पहुंची। नई दिल्ली रेलवे के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि गंभीर हालत में पीड़ित पंकज धामा को तुरंत जीटीबी (GTB) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया (MLC No. 1645/12/26)। मारपीट के दौरान पंकज के शरीर के अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आने के कारण पंकज की मौत हुई है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

